Annapurna Chalisa | अन्नपूर्णा चालीसा – निर्धनता दूर करेगी माता

Annapurna Chalisa – Lyrics, Video, Audio, PDF, How to recite, and benefits. अन्नपूर्णा चालीसा लिरिक्स, विडियो ऑडियो, पीडीऍफ़, पाठ करने की विधि और पाठ करने से लाभ.

अन्नपूर्णा माता की आराधना करने से कभी भी धन और धान्य की कमी नहीं होती है. जिस पर भी माँ अन्नपूर्णा की कृपा रहती है उसे कभी भी दुःख और दरिद्रता छु भी नहीं सकती है.

अन्न का भंडार माँ अपने भक्तों का सदा भर कर रखती है.

संकटों और कष्टों से रक्षा के लिए Ram Raksha Stotra | श्री राम रक्षा स्तोत्र का नियमित पाठ करें.

Annapurna Chalisa | अन्नपूर्णा चालीसा

annapurna chalisa

|| माँ अन्नपूर्णा चालीसा ||

॥ दोहा ॥

विश्वेश्वर पदपदम की रज निज शीश लगाय ।
अन्नपूर्णे, तव सुयश बरनौं कवि मतिलाय ।

॥ चौपाई ॥

नित्य आनंद करिणी माता, वर अरु अभय भाव प्रख्याता ।
जय ! सौंदर्य सिंधु जग जननी, अखिल पाप हर भव-भय-हरनी ।

श्वेत बदन पर श्वेत बसन पुनि, संतन तुव पद सेवत ऋषिमुनि ।
काशी पुराधीश्वरी माता, माहेश्वरी सकल जग त्राता ।

वृषभारुढ़ नाम रुद्राणी, विश्व विहारिणि जय ! कल्याणी ।
पतिदेवता सुतीत शिरोमणि, पदवी प्राप्त कीन्ह गिरी नंदिनि ।

पति विछोह दुःख सहि नहिं पावा, योग अग्नि तब बदन जरावा ।
देह तजत शिव चरण सनेहू, राखेहु जात हिमगिरि गेहू ।

प्रकटी गिरिजा नाम धरायो, अति आनंद भवन मँह छायो ।
नारद ने तब तोहिं भरमायहु, ब्याह करन हित पाठ पढ़ायहु ।

ब्रहमा वरुण कुबेर गनाये, देवराज आदिक कहि गाये ।
सब देवन को सुजस बखानी, मति पलटन की मन मँह ठानी ।

अचल रहीं तुम प्रण पर धन्या, कीहनी सिद्ध हिमाचल कन्या ।
निज कौ तब नारद घबराये, तब प्रण पूरण मंत्र पढ़ाये ।

करन हेतु तप तोहिं उपदेशेउ, संत बचन तुम सत्य परेखेहु ।
गगनगिरा सुनि टरी न टारे, ब्रहां तब तुव पास पधारे ।

कहेउ पुत्रि वर माँगु अनूपा, देहुँ आज तुव मति अनुरुपा ।
तुम तप कीन्ह अलौकिक भारी, कष्ट उठायहु अति सुकुमारी ।

अब संदेह छाँड़ि कछु मोसों, है सौगंध नहीं छल तोसों ।
करत वेद विद ब्रहमा जानहु, वचन मोर यह सांचा मानहु ।

तजि संकोच कहहु निज इच्छा, देहौं मैं मनमानी भिक्षा ।
सुनि ब्रहमा की मधुरी बानी, मुख सों कछु मुसुकाय भवानी ।

बोली तुम का कहहु विधाता, तुम तो जगके स्रष्टाधाता ।
मम कामना गुप्त नहिं तोंसों, कहवावा चाहहु का मोंसों ।

दक्ष यज्ञ महँ मरती बारा, शंभुनाथ पुनि होहिं हमारा ।
सो अब मिलहिं मोहिं मनभाये, कहि तथास्तु विधि धाम सिधाये ।

तब गिरिजा शंकर तव भयऊ, फल कामना संशयो गयऊ ।
चन्द्रकोटि रवि कोटि प्रकाशा, तब आनन महँ करत निवासा ।

माला पुस्तक अंकुश सोहै, कर मँह अपर पाश मन मोहै ।
अन्न्पूर्णे ! सदापूर्णे, अज अनवघ अनंत पूर्णे ।

कृपा सागरी क्षेमंकरि माँ, भव विभूति आनंद भरी माँ ।
कमल विलोचन विलसित भाले, देवि कालिके चण्डि कराले ।

तुम कैलास मांहि है गिरिजा, विलसी आनंद साथ सिंधुजा ।
स्वर्ग महालक्ष्मी कहलायी, मर्त्य लोक लक्ष्मी पदपायी ।

विलसी सब मँह सर्व सरुपा, सेवत तोहिं अमर पुर भूपा ।
जो पढ़िहहिं यह तव चालीसा फल पाइंहहि शुभ साखी ईसा ।

प्रात समय जो जन मन लायो, पढ़िहहिं भक्ति सुरुचि अघिकायो ।
स्त्री कलत्र पति मित्र पुत्र युत, परमैश्रवर्य लाभ लहि अद्भुत ।

राज विमुख को राज दिवावै, जस तेरो जन सुजस बढ़ावै ।
पाठ महा मुद मंगल दाता, भक्त मनोवांछित निधि पाता ।

॥ दोहा ॥

जो यह चालीसा सुभग, पढ़ि नावैंगे माथ ।
तिनके कारज सिद्ध सब साखी काशी नाथ ॥

।। इति माँ अन्नपूर्णा चालीसा समाप्त ।।

संतोषी माता की स्तुति करें – Jai Jai Santoshi Mata Aarti – जय जय संतोषी माता आरती ( मैं तो आरती उतारूँ रे )

विडियो

अन्नपूर्णा माता चालीसा ( Annapurna Chalisa ) यूट्यूब विडियो हमने निचे दिया हुआ है. आप इस विडियो को यहीं देख सकतें हैं.

Maa Annapurna Chalisa Video

Maa Annapurna Chalisa Lyrics

Annapurna Chalisa

|| Annapurna Mata Chalisa ||

॥ Doha ॥

Vishveshvar Padpadam Ki Raj Nij Shish Lagay.
Annapurne Tav Suyash Baranau Kavi Matilay.

॥ Chaupai ॥

Nitya Anand Karini Mata, Var Aru Abhay Bhav Prakhyata.
Jay! Soundary Sindhu Jag Janani, Akhil Pap Har Bhav-Bhay Harani.

Shvet Badan Par Shvet Basan Puni, Santan Tuv Pad Sevat Rishimuni.
Kashi Puradhishvari Mata, Maheshvari Sakal Jag Trata.

Vrishbharudh Nam Rudrani, Vishva Viharini Jay! Kalyani.
Patidevata Sutit Shiromani, Padavi Prapt Kinh Giri Nandini.

Pati Vichhoh Dukh Sahi Nahi Pava, Yog Agni Tab Badan Jarava.
Deh Tajat Shiv Charan Sanehu, Rakhehu Jat Himgiri Gehu.

Prakati Girija Nam Dharayo, Ati Anand Bhavan Manh Chhayo.
Narad Ne Tab Tohin Bharamayahu, Byah Karan Hit Path Padhayahu.

Brahma Varun Kuber Ganaye, Devaraj Adik Kahi Gaye.
Sab Devan Ko Sujas Bakhani, Mati Palatan Ki Man Manh Thani.

Achal Rahi Tum Pran Par Dhanya, Kihani Siddh HImachal Kanya.
Nij Kau Tab Narad Ghabaraye, Tab Pran Puran Mantra Padhaye.

Karan Hetu Tap Tohi Upadesheu, Sant Bachan Tum Satya Parekhehu.
Gagangira Suni Tari Na Tare, Brahma Tav Tuv Pas Padhare.

Kaheu Putri Var Mangu Anupa, Dehun Aj Tuv Mati Anurupa.
Tum Tap Kinh Alaukik Bhari, Kasht Uthayahu Ati Sukumari.

Ab Sandeh Chhadi Kacchu Moson, Hai Saugandh Nahi Chhal Toson.
Karat Ved Vid Brahma Janahu, Vachan Mor Yah Sancha Manahu.

Taji Sankoch Kahahu Nij Ichchha, Dehon Mai Manmani Bhiksha.
Suni Brahma Ki Madhuri Bani, Mukh Son Kachhu Musukaye Bhavani.

Boli Tum Ka Kahahu Vidhata, Tum To Jag Ke Srashtadhata.
Mam Kamana Gupt Nahin Toson, Kahvava Chahahu Ka Moson.

Daksh Yagya Mahn Marati Bara, Shambunath Puni Hohin Hamara.
So Ab Milahin Mohin Manbhaye, Kahi Tathastu Vidhi Dham Sidhaye.

Tab Girija Shanker Tav Bhayau, Phal Kamana Sanshayo Gayau.
Chanderkoti Ravi Koti Prakasha, Tab Anan Mahn Karat Nivasa.

Mala Pustak Ankush Sohe, Kar Mahn Apar Pash Man Mohen.
Annapurne! Sadapurne, Aj Anvagh Anant Purne.

Kripa Sagari Kshemkari Man, Bhav Vibhuti Anand Bhari Man.
Kamal Vilochan Vilasit Bhale, Devi Kalike Chandi Karale.

Tum Kailash Mahin Hai Girija, Vilasi Anand Sath Sindhuja.
Svarag Mahalakshmi Kahalayi, Martya Lok Lakshmi Padapayi.

Vilasi Sab Mahn Sarv Sarupa, Sevat Tohin Amar Pur Bhupa.
Jo Padhihhi Yah Tav Chalisa, Phal Pahin Shubh Sakhi Eesha.

Prat Samay Jo Jan Man Layo, Padhihahin Bhakti Suruchi Adhikayo.
Stri Kalatr Pati Mitr Putr Yut, Paramaishravarya Labh Lahi Adhabhut.

Raj Vimukh Ko Raj Divave, Jas Tero Jan Sujas Badhavei.
Path Maha Mud Mangal Data, Bhakt Manovanchhit Nidhi Pata.

॥Doha ॥

Jo Yeh Chalisa Subhag, Padhi Naveinge Math.
Tinake Karaj Siddh Sab, Sakhi Kashinath.

॥ Iti Ma Annapurna Chalisa Ends॥

अन्नपूर्णा चालीसा का महत्व

  • अन्नपूर्णा चालीसा माँ अन्नपूर्णा की आराधना का एक सफल माध्यम है.
  • माँ अन्नपूर्णा अन्न की देवी हैं.
  • अन्नपूर्णा माता की आराधना से माँ अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त पर कृपा करती हैं.
  • अन्नपूर्णा माता की कृपा जिस पर भी रहती है उसे कभी भी अन्न की कमी नही होती है.
  • दुःख और दरिद्रता माता अन्नपूर्णा की कृपा से दूर होती है.

अन्नपूर्णा चालीसा का पाठ कैसे करें?

  • अन्नपूर्णा चालीसा का पाठ करने का शुभ समय प्रातःकाल और संध्या काल का समय होता है.
  • स्नान आदि करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • फिर किसी स्वच्छ आसन पर बैठें.
  • अपने सम्मुख माता अन्नपूर्णा की मूर्ती या तस्वीर को रखें.
  • धूप दीप जलाएं.
  • माता को पुष्प और पुष्प माला अर्पित करें
  • फिर सम्पूर्ण भक्तिभाव के साथ अन्नपूर्णा चालीसा का पाठ करें.
  • चालीसा पाठ के पश्चात अन्नपूर्णा माता की आरती करें.

Audio

निचे दिए गए ऑडियो को सुनने के लिए आप प्ले बटन को दबाएँ.

Benefits of Maa Annapurna Chalisa

  • माँ अन्नपूर्णा चालीसा के पाठ से मनुष्य को माता अन्नपूर्णा की कृपा की प्राप्ति होती है.
  • माता अन्नपूर्णा अन्न की देवी हैं.
  • माता की कृपा से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है.
  • अन्नपूर्णा माता इस संसार के समस्त प्राणियों की क्षुधा को शांत करने के लिए अन्न प्रदान करती है.
  • माता की कृपा से कभी भी दुःख और दरिद्रता नहीं सता सकती है.
  • माँ अन्नपूर्णा की कृपा से धन और धान्य से सदा भंडार भरा रहता है.
  • जीवन में सुख और शांति मिलती है.
  • दुःख और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है.
  • धन सम्पति में बृद्धि होती है.

Annapurna Chalisa PDF

माँ अन्नपूर्णा की आराधना के लिए अगर आप अन्नपूर्णा चालीसा | Annapurna Chalisa को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करना चाहतें हैं तो आप आसानी से कर सकतें हैं.

निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करें. इससे आपके सामने अन्नपूर्णा चालीसा पीडीऍफ़ डाउनलोड पेज खुल जाएगा.

इस पेज पर एक डाउनलोड बटन है जिस पर क्लीक करके आप माँ अन्नपूर्णा चालीसा को डाउनलोड कर सकतें हैं. साथ ही अगर आप चाहें तो इसे प्रिंट भी कर सकतें हैं.

निवेदन

सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ अन्नपूर्णा की आराधना और स्तुति करें. आपके समस्त दुःख और दारिद्र्य को माता अन्नपूर्णा दूर करेंगी.

जीवन में कभी आपको धन और धान्य की कमी नहीं होगी.

जय माँ अन्नपूर्णा.

इस पोस्ट में अगर कहीं भी किसी भी प्रकार के सुधार की आवश्यकता है तो आप हमें निचे कमेंट में लिख सकतें हैं.

हमारे अन्य प्रकाशनों को भी देखें –

हनुमान चालीसा

Sampoorna Sunderkand Path सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड पाठ

Hanuman Chalisa with Meaning | सम्पूर्ण हनुमान चालीसा अर्थ के साथ

Hanuman Bahuk हनुमान बाहुक रोगों से मुक्ति देनेवाला महामंत्र

Shri Ram Stuti : श्री राम – स्तुति – श्री रामचंद्र कृपालु भज मन

माँ अन्नपूर्णा के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए आप विकिपीडिया पेज को देख सकतें हैं.

इन प्रकाशनों को भी देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ChemiCloud - Excellent Web Hosting Services